CG ब्रेकिंग : 2 IPS सहित इतने IPS अफसरों को केंद्र सरकार ने ... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : 2 IPS सहित इतने IPS अफसरों को केंद्र सरकार ने IG इम्पैनल किया...देखें लिस्ट

 रायपुर। 2005 बैच के अमरेश मिश्रा और राहुल भगत केंद्र में इंस्पेक्टर जनरल इम्पैनल हो गये हैं। छत्तीसगढ़ कैडर के 2 IPS सहित 47 IPS अफसरों को केंद्र सरकार ने IG इम्पैनल किया है। दोनों IPS अफसरों अभी छत्तीसगढ़ में अहम ओहदा संभाल रहे हैं।


 

सूत्रों के मुताबिक आदेश आज जारी कर दिया गया है. इसके मुताबिक रायपुर के आईजी आइपीएस अमरेश मिश्रा को आईजी पद पर इमपैनलमेंट किया गया है, वे रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हैं।

इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक अपराध अंवेंषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। इसी तरह आइपीएस राहुल भगत को भी आईजी पद पर इमपैनलमेंट किया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राहुल भगत सीएम सचिवालय के सचिव हैं तथा नए विभाग सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें