आचार संहिता के दौरान व्यापमं से कोई प्रवेश परीक्षाएं नहीं हो... - CG Sandesh

आचार संहिता के दौरान व्यापमं से कोई प्रवेश परीक्षाएं नहीं होंगी आयोजित, ढाई महीने बाद शुरू होंगे एग्जाम

रायपुर । देश में जल्द ही 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए तारीखों का एलान चुनाव आयोग जल्द ही करने जा रहा है। एलान के साथ ही देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी, जिससे कई तरह की पाबंदियां भी लग जाएंगी।

बता दे छग में व्यापम ने फरवरी में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सर्वेयर अनुरेखक, मंडी बोर्ड भर्ती जैसे एग्जाम हुए। लेकिन अब ढाई महीने तक व्यापमं से कोई भी भर्ती या प्रवेश परीक्षाएं नहीं होंगी। दोबारा परीक्षाएं 30 मई से शुरू होगी। इसके तहत एमसीए, पोस्ट बेसिक नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। दरअसल, लोकसभा चुनाव के लिए आचार-संहिता एक-दो दिन में लगने वाली है।30 मई के बाद दुबारा एग्जाम दुबारा शुरू होंगे


वेटनरी असिस्टेंट सर्जन के लिए इंटरव्यू 19 को : पीएससी की ओर से पिछले माह राज्य सेवा परीक्षा की प्रिलिम्स आयोजित की गई थी। करीब डेढ़ लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस महीने पीएससी से स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस और वेटनरी असिस्टेंट सर्जन के लिए इंटरव्यू आयोजित किया गया है।इंजीनियरिंग सर्विस के तहत इंटरव्यू 12 मार्च से शुरू हो चुका है, 18 मार्च तक चलेगा। जबकि वेटनरी असिस्टेंट सर्जन के लिए साक्षात्कार 19 मार्च को होगा। इसके बाद संभावना है कि पीएससी से भी परीक्षाएं या इंटरव्यू लोकसभा चुनाव के बाद होंगे। इस महीने पीएससी-2023 प्रीलिम्स के रिजल्ट जारी होंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें