BREAKING : सीएम विष्णुदेव साय आज गिरौदपुरी दौरे पर…मंदिर दर्... - CG Sandesh

BREAKING : सीएम विष्णुदेव साय आज गिरौदपुरी दौरे पर…मंदिर दर्शन और जैतखाम का करेंगे अवलोकन

रायपुर। चुनाव आयोग आज शाम 3 बजे लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा. माना जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी 7 चरणों में लोकसभा चुनाव कराए जा सकते हैं. चुनाव आयोग ने 2019 में 10 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था.  11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों में देशभर में मतदान हुआ था. नतीजे 23 मई को आए थे.

 


सीएम विष्णुदेव साय आज गिरौदपुरी जा रहे है. साय के दौरे को लेकर जारी शेड्यूल के मुताबिक वे दोपहर एक बजे रायपुर से रवाना होंगे. 1.35 को मंदिर दर्शन और जैतखाम का अवलोकन करेंगे. 2.40 तक रायपुर लौट आएंगे. बता दें कि आज से देश भर में आचार संहिता लग जाएगी. सभी राजनीतिक पार्टियां नेताओं के चुनावी दौरे की तैयारी में लग गए है. लोकसभा चुनाव 2024 में जीत के लिए लगातार चुनावी सभाएं होगी. वही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है. देर रात तक चेकिंग अभियान चला रही है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें