छत्तीसगढ़ में कब डाले जाएँगे वोट... जानें डिटेल - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में कब डाले जाएँगे वोट... जानें डिटेल

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है. जिसके मुताबिक छत्तीसगढ़ में 3 चरण में चुनाव होंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक पहले चरण का चुनाव 19 अप्रेल, दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रेल और तीसरे चरण का चुनाव 07 मई को होंगे.

छत्तीसगढ़ में कुल 11 लोकसभा सीट हैं. जिन पर चुनाव होना है. इस सीटों में रायपुर, महासमुंद, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, राजनांदगांव, बस्तर, कांकेर, सरगुजा सीट शामिल है. इसके लिए पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. जिसमें भाजपा ने 11 तो कांग्रेस ने 6 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया है.

कहाँ कब डाले जाएंगे वोट -

19 अप्रैल - बस्तर

26 अप्रैल - महासमुंद, कांकेर तथा राजनांदगांव

7 मई -सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर लोकसभा

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें