मौसम विभाग की भविष्‍यवाणी,आज इन इलाकों में अंधड़ और ओलावृष्ट... - CG Sandesh

मौसम विभाग की भविष्‍यवाणी,आज इन इलाकों में अंधड़ और ओलावृष्टि की आशंका

रायपुर । द्रोणिका के प्रभाव से राजधानी रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ के मौसम में बदलाव हुआ है। छाए बादल ने तेज धूप से राहत दिलाई है। रविवार को दिन की शुरुआत बादलों के बीच निकली धूप के साथ हुई।

शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। जबकि बिलासपुर में क्रमश: 35.6 व 22.0 और दुर्ग में 35.2 व 20.2 डि्ग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने रविवार को दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, मुंगेली, बेमेतरा जिला में तेज अंधड़ चलने व ओलावृष्टि की संभावना जताई है। वहीं जशपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर, कोरबा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, रायपुर में तेज अंधड़ के साथ बादल के गरजने की संभावना है।




दिन की शुरुआत बादलों के बीच निकली धूप के साथ हुई

 रविवार को दिन की शुरुआत बादलों के बीच निकली धूप के साथ हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मौसम बदला रहेगा और बारिश की गतिविधि मध्य हिस्से को प्रभावित करेगी।इससे पहले शनिवार को दिन में आसमान में छाए हल्‍के बादलों से सूरज अपनी गर्मी नहीं दिखा सका और लोगों ने राहत महसूस की। शाम के बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ और शहर में काफी देर तक हवा की गति तेज रही, जिसके असर से मौसम में थोड़ी ठंडकता आ गई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें