भीषण हादसा : रेवाड़ी में फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 100 से अधिक ... - CG Sandesh

भीषण हादसा : रेवाड़ी में फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 100 से अधिक कर्मचारी झुलसे

रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी में एक फैक्ट्री के बॉयलर फटने से कम से कम 100 कर्मचारी झुलस गए। घटना धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित लाइफ-लॉन्ग फैक्ट्री की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वायलर विस्फोट का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।



कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के स्पेयर पार्ट्स बनाती है। हादसा शनिवार शाम करीब 7:00 बजे हुआ, जिसके बाद कई फायर-टेंडर और एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। बताया जा रहा है कि धारूहेड़ा के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित लाइफ लॉन्ग कंपनी के बॉयलर में शनिवार को विस्फोट होने से लगभग 100 श्रमिक झुलस गए।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें