दंतैल हाथी का बढ़ा उत्पात, शादी से लौट रहे ग्रामीण को कुचलकर ... - CG Sandesh

दंतैल हाथी का बढ़ा उत्पात, शादी से लौट रहे ग्रामीण को कुचलकर मार डाला

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर वन मंडल में फिर से हाथियों का उत्पात जारी हो गया है. देर रात दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला. जबकि उसके दूसरे साथी ने भागकर जान बचाई. इस घटना से ग्रामीण दहशत में हैं. घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. ये घटना पसिया गांव की है.


जानकारी के अनुसार, बगीचा वन परिक्षेत्र के पसिया गांव में दो ग्रामीण देर रात शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे. तभी दोनों पर हाथी ने अचानक से हमला कर दिया. इस दौरान हाथी के हमले से एक ग्रामीण खिलेश्वर नागवंशी की पर मौत हो गई. वहीं एक ग्रामीण ने भाग कर अपनी जान बचाई.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें