सिद्धू मूसेवाला की मां ने दिया बेटे को जन्म, पिता बलकौर सिंह... - CG Sandesh

सिद्धू मूसेवाला की मां ने दिया बेटे को जन्म, पिता बलकौर सिंह ने दिखाई ‘नन्हे सिद्धू’ की पहली झलक…

नई दिल्ली: दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर किलकारी गूंजी हैं। सिद्धू की मौत के बाद उनकी मां एक बार फिर मां बनीं है। सिद्धू मूसेवाला की मां ने एक बेटे को जन्म दिया है। सिद्धू के पिता बलकौर ने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की तस्वीर शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘शुभदीप को चाहने वाले लाखों-करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से, भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और सभी प्रशंसकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं।’ इसे शेयर करने के साथ ही बलकौर सिंह ने बच्चे की पहली झलक भी दिखाई है। वो उसे गोद में लेकर बैठे हैं और साथ में सिद्धू की तस्वीर भी है। फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

 


सिद्धू मूसेवाला थे इकलौती संतान इससे पहले फेसबुक पर अपनी पत्नी चरण कौर के आईवीएफ उपचार के जरिए 58 साल की उम्र में फिर से प्रेग्नेंट होने के बारे में उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की थी। 2022 में पंजाब में मारे गए सिद्धू दंपत्ति की इकलौती संतान थे। आपको याद दिला दें कि सिद्धू मूसेवाला लोकप्रिय पंजाबी सिंगर हैं। उनका निधन 2022 में हुआ था। 29 मई, 2022 को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वो पिता के इकलौते संतान थे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें