लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक ... - CG Sandesh

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज...शाम तक जारी हो सकती है दूसरी लिस्ट

 रायपुर।  543 सीटों के लिए लोकसभा का चुनाव सात चरणों में होगा। 19 अप्रैल को पहले चरण का आगाज होगा और सातों चरण के मतदान के बाद 4 जून को चुनावी नतीजे आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा। वहीं छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान होगा।


आज CEC की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों पर फिर से चर्चा होगी.शाम तक लिस्ट जारी हो सकती है. कांग्रेस की अभी तक दूसरी सूची जारी नहीं होने पर भाजपा के डर होने वाले तंज पर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा हमारे 6 प्रत्याशियों के नाम देखकर ही बौखला गई है, इसलिए व्यक्तिगत हमले पर पहुंच गई है. उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. मुद्दे पर बात नहीं करते, तो इससे आप समझ सकते हैं कि भाजपा किस तरह डरी हुई है. आने वाले समय में हमारे जो पांच प्रत्याशियों के नाम घोषित होने वाले हैं, वह भी बेहतर और जबरदस्त रहेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें