कट्टे दिखाकर ट्रैक्टर चालकों से कर रहा था अवैध वसूली, पुलिस... - CG Sandesh

कट्टे दिखाकर ट्रैक्टर चालकों से कर रहा था अवैध वसूली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती जिले के सक्ती पुलिस ने बुधवारी बाजार के पास कट्टे दिखाकर ट्रैक्टर चालक से वसूली करने वाले आरोपी युवक संदीप गुप्ता को गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने युवक के पास से एक कट्टा और एक पिस्टल को जब्त किया है और युवक के विरुद्ध 341, 387,आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत जुर्म दर्ज किया है और युवक को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सक्ती का संदीप गुप्ता बुधवारी बाजार के पास कट्टे दिखाकर ट्रैक्टर चालक से वसूली कर रहा था। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी युवक को पकड़ा है और युवक के पास से एक कट्टा और एक पिस्टल को जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें