CG : शिवनाथ नदी के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस, 30 लोग घायल,... - CG Sandesh

CG : शिवनाथ नदी के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस, 30 लोग घायल, 10 की हालत गंभीर

बेमेतरा। यात्रियों से भरी बस शिवनाथ नदी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे इस हादसे में बस में सवार 30 लोग घायल हो गए। जिनमें 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का इलाज जारी है। वहीं सभी घायलों को रायपुर रेफर किया गया है और अन्य 20 घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज जारी है। बताया गया कि ये सभी यात्री बेमेतरा से बलौदाबाजार जा रहे थे।


बता दें कि, बेमेतरा जिले के मटका गांव से सिमगा के पास कामता जा रही सवारी बस सिमगा के शिवनाथ नदी के किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस में सवार सभी 30 लोग घायल हुए है। इनमें 10 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण रायपुर मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं 20 अन्य घायलों का उपचार सिमगा के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। बतायाा गया कि छट्टी के कार्यक्रम में शामिल होने कामता गांव जा रहे थे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें