मचा हड़कंप : रायपुर रेलवे स्टेशन में GST का छापा, टीम ने केटर... - CG Sandesh

मचा हड़कंप : रायपुर रेलवे स्टेशन में GST का छापा, टीम ने केटर्स और टू व्हीलर पार्किंग में मारी रेड

रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर GST की टीम छापेमारी की खबर सामने आई हैं. जहां राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में छापा पड़ा है. जानकारी के मुताबिक GST की टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन में सनशाइन केटर्स और टू व्हीलर पार्किंग में रेड मारी है. फिलहाल जीएसटी की टीम दोनों जगह पर दस्तावेजों की जांच कर रही है. वही जानकारी से पता चलता है कि सैमसंग कैटर्स के करीबी के दुर्ग स्थित ठिकाने में भी छापा पड़ा है।

 


सूत्रों के अनुसार कंपनी का कोई भी बैंक अकाउंट नहीं है. परिवार के अन्य दर्जनों फर्म दुर्ग के अलावा पूरे देश में फैले हुए हैं लेकिन रेलवे में इनका जुगाड़ होने के कारण इनके साथ रेलवे डिपार्टमेंट के लोग भी फल फूल रहे हैं यही कारण है कि अब तक इसकी जांच नहीं हो रही है। इस फर्म को पूर्व में जीएसटी की ओर से भी नोटिस जारी की गई थी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें