बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश बघेल पर कसा तंज, बोले- राजनीतिक लोग... - CG Sandesh

बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश बघेल पर कसा तंज, बोले- राजनीतिक लोगों पर अपराध दर्ज करने का इतिहास हमारा नहीं उनका, हम तो मोदी की गारंटी पूरा करने में लगे है

रायपुर। पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर एफआईआर दर्ज होने के बाद से सियासत गलियारों में घमासान मचा हुआ है। वहीं इस मामले को लेकर दिग्गज नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का आज प्रेस कॉफ्रेंस में बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए सवाल किया। पूछा… कि क्या इनको न्यायपालिका पर विश्वास नहीं है? क्या इनको ईओडब्लू की जांच पर विश्वास नहीं?



बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि राजनीतिक लोगों पर अपराध दर्ज करने का इतिहास हमारा नहीं उनका है। भाजपा को इस तरह के कामों के लिए फुर्सत नहीं है। हम तो मोदी जी की गारंटी पूरा करने में लगे हैं। भूपेश बघेल को जांच एजेंसी का सहयोग करना चाहिए ना कि धमकी देना चाहिए। वहीं कांग्रेसियों पर तंज कसते हुए आगे कहा कि कांग्रेसियों के मन में डर है, जनता ने उनको जानकारी दिया है अब कानून से डरे हुए है। उन्होंने जनता से अपील की शराब घोटाला, डीएमएफ घोटाला, पीएससी घोटाला, कोयला घोटाला के आरोपियों को नाकारें और मोदी की गारंटी को पूरा करने वालों को स्वीकारें।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें