बेमौसम बारिश : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज अंधड़ के साथ बा... - CG Sandesh

बेमौसम बारिश : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज अंधड़ के साथ बारिश, खेतों में गिरे ओले, फसल बर्बाद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में देर शाम राजधानी रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में तेज अंधड़ के साथ जोरदार बारिश हुई। आंधी-तूफान की वजह से रायपुर व दुर्ग में भारी नुकसान की खबर है। कई जगहों पर तूफान की वजह से पेड़ भी गिरे। जिससे आवागमन कुछ देर के लिए बाधित हो गया।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खैरागढ़, कबीरधाम,बेमेतरा,बिलासपुर,कोरबा और सूरजपुर जिले में जमकर ओलावृष्टि हुई। जिले में सोमवार की दोपहर अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। जिले के धरहर, ऐंठी, दानीकुंडी, मड़वाही सहित कई गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई। चारों ओर जमीन की सतह बर्फ से ढक गई। बता दें कि जिले में रविवार की शाम को भी तेज बारिश हुई थी, जिससे जन जीवन पर भी प्रभाव पड़ा था।

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से रबी फसल नुकसान होने की आशंका है। बारिश से गेंहू, सब्जी और आम की पैदावार प्रभावित होगी। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की खबर है। खेतों में गेहूं के फसल पक कर तैयार है। ऐसे में बारिश होने गेहूं बर्बाद हो गया। वहीं ओले से पक्षियों की भी मौत हुई है।


24 घंटे के लिए जारी की चेतावनी

 मौसम विभाग ने 19 मार्च से ऑरेंज और 20 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश और अंधड़ के साथ ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जशपुर, कबीरधाम, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़, सरगुजा में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा के साथ आंधी और ओले गिरने की आशंका जताई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें