BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस और नक्सलियो... - CG Sandesh

BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चार नक्‍सली की मौत

 गढ़चिरौली/रायपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर में गढ़चिरौली जिले में महाराष्ट्र पुलिस के सी-60 कमांडो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में कमांडो यूनिट ने चार हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने मारे गए नक्सलियों के शव, एक एके-47 कार्बाइन, दो पिस्तौल और नक्सली साहित्य सहित हथियारों का जखीरा भी बरामद किया।


 मुठभेड़ में नक्‍सली डीवीसी मेंबर वर्गीश, डीवीसी मंगतू, प्लाटून सदस्य कुरसम राजू और प्लाटून सदस्य वेंकटेश मारे गए। ये सभी माओवादी तेलंगाना राज्य समिति के सदस्‍य थे। मारे गए नक्‍सलियों पर 36 लाख रुपए का इनाम था।

जानकारी के अनुसार नक्सली तेलंगाना सीमा पार कर गढ़चिरौली में घुसपैठ कर रहे थे। संभवतः उनकी आगामी लोकसभा चुनावों में हिंसा करने की एक बड़ी योजना थी। योजना के तहत वे घुसपैठ करके आए थे। जानकारी के मुताबिक, इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें