भिलाई में आंधी-तूफान से गिरी फ्लाई ओव्हर में लगाई गई फॉल सील... - CG Sandesh

भिलाई में आंधी-तूफान से गिरी फ्लाई ओव्हर में लगाई गई फॉल सीलिंग, बड़ा हादसा टला

दुर्ग। भिलाई में बीती रात आए आंधी-तूफ़ान के दौरान नेशनल हाइवे 53 पर चंद्रा मौर्य चौक पर स्थित फ्लाई ओव्हर में बड़ा हादसा टल गया. यहां फ्लाई ओव्हर के नीचे सजावट के लिए लगाई गई एलुमिनियम की फॉल सीलिंग अचानक भरभराकर नीचे आ गिरी. इस दौरान ओव्हर ब्रिज के नीचे से गुजर रहे लोग बाल-बाल बच गए. गनीमत रही की आंधी-तूफ़ान के कारण सड़क पर लोग कम थे, वरना कोई भी इन भारी-भरकम फॉल सीलिंग के नीचे आकर बुरी तरह से हताहत हो सकता था.

 


इस हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल निर्माण एजेंसी से संपर्क कर सड़क पर पड़ी एल्युमिनियम सीट को हटाया. बता दें कि, यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी बीते 4 जनवरी को नेहरू नगर चौक के पास बने फ्लाई ओव्हर में लगा फॉल सीलिंग इसी तरह से नीचे आ गिरा था. और अब एक बार फिर दोबारा इस तरह की घटना सामने आई है. मामले में ट्रैफिक टीआई चंद्रकांत कोसरिया ने इस फॉल सीलिंग का निर्माण कर रही ठेका कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें