राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई..चेकिंग के दौरान कार से 28... - CG Sandesh

राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई..चेकिंग के दौरान कार से 28 लाख रुपए जब्त..

राजनांदगांव। एमसीपी लगाकर वाहन चेकिंग के दौरान सिटी कोतवाली पुलिस ने 28 लाख रुपए जब्त किए हैं। बता दें कि जिले में शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर पुलिस सजग है। इसलिए जगह-जगह पर वाहनों की चेंकिग की जा रही है।


जानकारी के अनुसार, सोमवार को सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत एमसीपी लगाकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुराना गंज चौक में चेकिंग के दौरान सफेद रंग की स्वीफ्ट कार क्रमांक सी.जी. 14 सी 0850 को रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान टीम ने कार से 28 लाख रुपए जब्त किए। कार में बैठे व्यक्ति दीपक कुमार निवासी पेण्ड्री से पैसों से संबंधित कागजात दिखाने की बात टीम द्धारा की गई, लेकिन वैध कागजात उसके पास न होने के कारण पुलिस ने नगदी रकम को बरामद कर लिया। और धारा 102 के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग को भी दे दी। बहरहाल पुलिस द्धारा आगे की कार्यवाही जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, संजय बरेठ सउनि0 उदय सिंह चंदेल, प्रधान आरक्षक संदीप चैहान, रंजीत चैरसिया, भुनेश्वर जायसी, किशन चंद्रा एवं थाना स्टाॅफ की सराहनीय भूमिका रही।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें