CG : BJP में शामिल हुए पूर्व विधायक केशव चंद्रा...प्रदेशाध्य... - CG Sandesh

CG : BJP में शामिल हुए पूर्व विधायक केशव चंद्रा...प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और मंत्री OP चौधरी ने दिलाई सदस्यता

 सक्ती। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक केशव चंद्रा भाजपा में शामिल हो गए हैं. केशव के साथ 3,831 लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ली. BJP प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने केशव चंद्रा को भाजपा में प्रवेश कराया.


उल्लेखनीय है कि जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से केशव चंद्रा दो बार विधायक रह चुके हैं. 2013 और 2018 के विधानसभा चुनाव में केशव चंद्रा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी. साल 2018 में केशव चंद्रा ने भाजपा प्रत्याशी कैलाश साहू को 21 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था. जैजैपुर क्षेत्र में केशव चंद्रा का अच्छा खासा जनाधार है.

बता दें कि चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी है. इसके मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 3 चरण में चुनाव होंगे. वहीं चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे. चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल, दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल और तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होंगे.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें