12वीं हिंदी परीक्षा में सामूहिक नकल, केंद्राध्यक्ष समेत 9 शि... - CG Sandesh

12वीं हिंदी परीक्षा में सामूहिक नकल, केंद्राध्यक्ष समेत 9 शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई

रायपुर। सामूहिक नकल मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने 9 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।

शासकीय कन्या उच्च विद्यालय बरमकेला में 18 मार्च को सामूहिक नकल की शिकायत मिली थी। एसडीएम ने 19 मार्च को इसकी जांच की। जांच में पता चला कि 12वीं हिंन्दी परीक्षा में कुल 246 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 5 अनुपस्थित थे।

5 कक्षाओं में परीक्षा का आयोजन हो रहा था, सभी कक्ष में नकल कराया जा रहा था। जांच के दौरान केंद्राध्यक्षों समेत 8 प्रर्यवेक्षक नकल मामले में शामिल पाये गए। केंद्र अध्यक्षक समेत 9 शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया।

शिक्षकों निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। निलंबित कर्मचारियों का मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, रायगढ़ नियत किया गया है।

 

 

ये 9 शिक्षक निलंबित

•    हेमंत पटेल, शिक्षक, पूर्व माध्यमिक शाला, बरमकेला
•    दिलीप सिदार, सहायक शिक्षक (एल.बी) प्रा.शा. हास्टलपारा बरमकेला
•    श्यामा सिदार, प्रधान पाठक प्रा.शा. पुरैना
•    गिरधारी पटेल, सहायक शिक्षक विज्ञान, शा.क.उ.मा.वि. बरमकेला
•    चन्द्रशेखर वैष्णव व्याख्याता शा.क.उ.मा.वि. बरमकेला

•    दयासागर प्रधान, व्याख्याता, शा.उ.मा.वि. सांकरा
•    अंजली सिदार, सहायक शिक्षक (एल.बी.) प्रा. शा.कनकीडीपा
•    लोकनाथ साहू सहायक शिक्षक, (एल.बी.) प्रा.शा.भंवरपुर
•    युवधेश पटेल, सहायक शिक्षक (एल.बी.) प्रा.शा. बुन्देली


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें