मौसम विभाग में जारी की अलर्ट : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बार... - CG Sandesh

मौसम विभाग में जारी की अलर्ट : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि..!

छत्तीसगढ़।  बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. 20 मार्च तक छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग ने 19 मार्च को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना जताई है. इससे एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ गई है. बारिश और ओलावृष्टि के कारण कई जिलों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. जिसके बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने तत्काल किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।

बता दें कि 19 मार्च को सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में बारिश संभावित है।

 


वहीं 20 मार्च को जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में भी बारिश संभावित हैं. बारिश की वजह से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है. इधर बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है. उनके खेतों में पानी भर गया है. जन जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. बारिश की वजह से आमजनों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें