CM साय आज बस्तर संभाग के दौरे पर, “कार्यकर्ता सम्मेलन” और बे... - CG Sandesh

CM साय आज बस्तर संभाग के दौरे पर, “कार्यकर्ता सम्मेलन” और बेलूर में “जनसभा” को करेंगे संबोधित

रायपुर । लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो गई है। देश में लोकसभा के चुनाव सात चरणों में होंगे वहीं, छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव पूरे होंगे। राज्य के कई इलाके नक्सलवाद से प्रभावित हैं जिस कारण से चुनाव आयोग ने तीन चरणों में चुनाव कराने का फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव भी दो चरणों में कराए गए थे। बता दें कि राज्य में लोकसभा की 11 सीटें हैं।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री साय सुबह 10 बजे रायपुर हेलीपैड से दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। दंतेवाड़ा में आयोजित “कार्यकर्ता सम्मेलन” में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे नारायणपुर जिले के बेलूर में “जनसभा” को संबोधित करेंगे।

 


पूर्व CM का दौरा कार्यक्रम

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग और कबीरधाम जिले का दौरा करेंगे. इस दौरान वे कई समारोह में शामिल होंगे. भूपेश बघेल सुबह 12 बजे भिलाई से दुर्ग के लिए रवाना होंगे. “अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस” कार्यक्रम में शामिल होने दोपहर 2 ग्राम अछोली पहुंचेंगे. उसके बाद 4.30 से 5.30 तक “ब्लॉक कांग्रेस कमिटी (शहर)” के कवर्धा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. “ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण)” कवर्धा की बैठक में शाम 6 बजे भूपेश बघेल शिरकत करेंगे। तत्पश्चात रात्रि 9 बजे भिलाई निवास लौटेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें