भूपेश बघेल चारों तरफ से घिर गए, मजबूरी में लड़ रहे चुनाव, हो... - CG Sandesh

भूपेश बघेल चारों तरफ से घिर गए, मजबूरी में लड़ रहे चुनाव, होगी बुरी हार : ओपी चौधरी

जगदलपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बुधवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है। चौधरी ने कहा कि भूपेश चारों ओर से घिर गए हैं। ये बात उनको पता है, इसलिए चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। मजबूरी में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। आला कमान का उन पर भारी दबाव है। भाजपा छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतेगी।

दरअसल, बघेल ने कहा था कि सीएम, मंत्री, एक नंबर और दो नंबर भी जाएंगे तो कांग्रेस को हरा नहीं पाएंगे। मंत्री चौधरी ने इस बयान का जवाब दिया है। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 5 साल में भ्रष्टाचार का इनोवेशन किया है।

वहीं कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे को कांग्रेस बाहरी बता रही है, इस पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि ज्योत्सना महंत क्या कोरबा लोकसभा से हैं? वे भी जांजगीर से हैं, ऐसे में तो वे भी बाहरी हैं? ज्योत्सना महंत डीएमएफ के भ्रष्टाचार में शामिल हैं।


बता दें कि छत्तीसगढ़ में तीन चरण में लोकसभा चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण में बस्तर में चुनाव होगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पहले चरण में मतदान तय किया गया है। यहां 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। इसके लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस सीट पर भाजपा ने महेश कश्यप को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस अब तक उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाई है। पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज में से कोई एक प्रत्याशी हो सकते है।

कांग्रेस ने प्रदेश में 5 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इस बार भाजपा ने निशाना साधा है। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को छत्तीसगढ़ से चुनाव लड़ाना चाहिए।  

बस्तर में भाजपा संगठन सक्रिय

लोकसभा चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद भाजपा संगठन बस्तर में सक्रिय है। यहां लगातार बैठकों और जनसंपर्क दौर चल रहा है। त्योहार के बाद राष्ट्रीय नेता चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। इससे पहले क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने जगदलपुर में बैठक ली।

वहीं विष्णुदेव साय बस्तर में चुनावी प्रचार की कमान संभाली है। भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने भी बस्तर का दौरा तेज कर दिया है।

अजय जामवाल और पवन साय ने बुधवार को जगदलपुर भाजपा कार्यालय में जिले की तीन विधानसभा की प्रबंध समिति और कोर कमेटी की बैठक ली। इसमें दोनों नेताओ ने भाजपा के 370 लोकसभा सीट जीतने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जुटने का आव्हान किया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें