राजधानी में रफ्तार का कहर: एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार, शीशा तोड़कर बाहर निकले लोग
रायपुर। रायपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद कार में सवार लोगों ने कांच तोड़कर अपनी जान बचाई। वहीं हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।
जानकरी के अनुसार रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद कार में लॉक सिस्टम होने के कारण कार सवार लोग अंदर के फंस गए। कड़ी मशक्कत के बाद कार के शीशे को तोड़कर सभी बाहर आए। घटना की जानकारी मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची। और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें