स्कूल इमारत का बड़ा हिस्सा टूटकर गिरने से मचा हड़कंप, 6 बच्चे ... - CG Sandesh

स्कूल इमारत का बड़ा हिस्सा टूटकर गिरने से मचा हड़कंप, 6 बच्चे गंभीर रूप से घायल

कोरबा। प्राथमिक शाला स्कूल भवन का बड़ा हिस्सा टूटने से स्कूल में हड़कंप मच गया. इस हादसे में 6 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां बच्चों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.


यह घटना पसान दर्री पारा प्राथमिक स्कूल की है. बताया जा रहा कि बच्चे स्कूल में भोजन कर रहे, तभी आंधी-तूफान आने से स्कूल की छज्जा का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया, जिससे आधा दर्जन बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गए. कई बच्चों के सिर और हाथ में गम्भीर चोंटे आई है. घटना के बाद से बच्चे चीख-पुकार करने लगे. हादसे की सूचना मिलते ही स्कूल में ग्रामीणों की भीड़ जुटी है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें