आंधी तूफान बनी आफत : बिजली विभाग का कंट्रोल रूम आया आग की चप... - CG Sandesh

आंधी तूफान बनी आफत : बिजली विभाग का कंट्रोल रूम आया आग की चपेट में

कोण्डागांव। जिला मुख्यालय कोण्डागांव में 19 मार्च की शाम से लगातार बारिश हो रही है। बीती रात कोण्डागांव मुख्यालय में आंधी तूफान वाली बेमौसम बारिश हुई है। इस कारण बिजली विभाग के कंट्रोल रूम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गया। कंट्रोल रूम में कंट्रोल पैनल बॉक्स में आग लग गई।

 


बिजली विभाग के कर्मचारियों के मुस्तादी के चलते आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन कोण्डागांव के पुलिस लाइन, जिला अस्पताल, बंधापारा, बड़ेकनेरा रोड, जामपदर, बाजार पारा और आधे शहर समेत बम्हनी, बोलबोला गांव में भी बिजली गुल हो गया हैं। फिलहाल बिजली विभाग के कर्मचारी मरम्मत कार्य कर रहे हैं। इधर विभाग आग पर काबू पा चुकी है और विद्युत आपूर्ति बहाल करने में लगी हुई है। साथ ही नगर के बॉयज स्कूल का छत भी आंधी तूफान के कारण उड़ गया हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें