पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, 5 लाख की इनामी नक्सली... - CG Sandesh

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, 5 लाख की इनामी नक्सली भी, भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के पुरंगेल और गमपुर के जंगल में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सली को मार गिराया है. मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से जवानों ने एक महिला और एक पुरुष नक्सली का शव बरामद किया हैं.


जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान घटनास्थल से नक्सलियों के दो हथियार और भारी मात्रा में गोला बारूद और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया है. जिसमे से एक शव 5 लाख की इनामी महिला नक्सली माड़वी लक्खे का और दूसरा शव 1 लाख के इनामी पुरुष नक्सली लच्छू का था। वही बंदूक नक्सली वर्दी एवं अन्य सामग्री भी मिली।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें