जानिए क्या है पूरा मामला : जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी ... - CG Sandesh

जानिए क्या है पूरा मामला : जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी

 पलारी। छत्तीसगढ़ पलारी में हुई बारिश के बाद जब धान खरीदी केंद्रों का जायजा लिया गया तो वहां सोसायटी के बारदानों में भरा धान खराब होकर सड़ रहा है। जिसके बाद बलौदा बाजार कलेक्टर के एल चौहान ने गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 2 दिनों के भीतर जवाब तलब करने के निर्देश दिए हैं।


कलेक्टर श्री चौहान ने कहा कि समितियों को धान के सुरक्षा हेतु समुचित व्यवस्था करने की जिम्मेदारी होती है। इसके लिए उन्हें शासन से निर्धारित राशि समय समय पर मुहैया भी कराई जाती है। फिर भी उनके द्वारा लापरवाही बरती गई है। साथ ही समय समय पर इन व्यवस्थाओं की निगरानी करना जिला नोडल अधिकारी का होता है।

उल्लेखनीय है कि, बीती रात पलारी अंचल में हुई बारिश के बाद जब धान खरीदी केंद्रों का जायजा लिया गया तो यहां अव्यवस्था का आलम साफ दिखाई दिया। बारिश से न सिर्फ धान भीग गया है, बल्कि धान खराब हो रहा है। सोसायटी के बारदानों में भरा धान खराब होकर सड़ रहा है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें