प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव रवि पाण्डेय ने दिया... - CG Sandesh

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव रवि पाण्डेय ने दिया इस्तीफा, पीसीसी चीफ दीपक बैज को लिखा पत्र

जांजगीर-चांपा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव इंजीनियर रवि पाण्डेय ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पीसीसी चीफ दीपक बैज को इस संबंध में एक पत्र लिखा है.

पत्र में रवि पाण्डेय ने कहा कि मैं विगत 30 वर्षों से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, युवक कांग्रेस और मुख्य संगठन के माध्यम से हर परिस्थिति में पार्टी को अपनी सेवा दिया. विशेषकर पार्टी की 2022 में डिजिटल सदस्यता अभियान में जांजगीर-चांपा जिले में 43 हजार सदस्य बनाकर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा और 2018 में शक्ति प्रोजेक्ट सदस्यता अभियान में जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार से अधिक सदस्य बनाकर प्रदेश में दूसरा स्थान पर रहा.


उन्होंने आगे कहा, लेकिन विगत कुछ महीनों से खासकर विधानसभा चुनाव के समय और उसके बाद पार्टी के कई निर्णयों से मैं असहमत हूं. अंतर्मन की असहमति के कारण मैं कांग्रेस पार्टी में कार्य करने में असमर्थ हूं. इसलिए अपने वर्तमान पद के साथ साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें