कांग्रेस की नाव में छेद है, इसलिए लोग छोड़ रहे हैं : विष्णुदे... - CG Sandesh

कांग्रेस की नाव में छेद है, इसलिए लोग छोड़ रहे हैं : विष्णुदेव साय

 रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को बस्‍तर संभाग के दौरे पर हैं। रायपुर हेलीपेड से दंतेवाड़ा रवाना होने से पहले उन्‍होंने कहा कि आज वे दंतेवाड़ा से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। इससे पहले वे दंतेवाड़ा में मां दंतेश्‍वरी का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लेंगे।


कांग्रेस में घमासान और प्रत्‍याशी चयन में देर को लेकर सीएम साय ने कटाक्ष किया। कहा कि कांग्रेस में बिखराव है। वह डूबती नाव की तरह है। कांग्रेस की नाव में छेद हो रहा, पानी भर रहा है। इसलिए लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। कांग्रेस में इतना बिखराव है कि पूर्व मुख्‍यमंत्री के के सामने ही कार्यकर्ताओं की नाराजगी देखी जा रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता इतना पीड़ित हैं कि उनके सामने बोलना पड़ रहा कि 5 साल में आपने कार्यकर्ताओं को पूछा नहीं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें