कांग्रेस का बड़ा बुरा हाल है, कोई लड़ने को तैयार नहीं : सीएम... - CG Sandesh

कांग्रेस का बड़ा बुरा हाल है, कोई लड़ने को तैयार नहीं : सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का बड़ा बुरा हाल है, कोई लड़ने को तैयार नहीं है. कल से प्रथम चरण के लिए नॉमिनेशन शुरू हो गया है. बस्तर में प्रथम चरण में चुनाव होना है, लेकिन कांग्रेस अभी तक प्रत्याशी घोषणा नहीं कर पाई है. लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार करने बस्तर के दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि लोग कांग्रेस छोड़-छोड़ कर जा रहे हैं.

 


वहीं राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरोध पर कहा कि आप देख रहे हैं कि किस तरह से उसका विरोध हो रहा है. मंच पर उनके कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं. बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान के आंकलन के आदेश पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमने सभी कलेक्टर को बरसात-ओला गिरने से चना, गेहूं, सब्जी, भाजी समेत अन्य फसल को हुई क्षति का सर्वे कर सबको मुआवजा देने का निर्देश दिया है. किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. छत्तीसगढ़ की सरकार किसान हितैषी सरकार है. जो किसानों का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई सरकार करेगी.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें