आयकर विभाग की रायपुर और राजनांदगांव में दबिश.. रियल इस्टेट क... - CG Sandesh

आयकर विभाग की रायपुर और राजनांदगांव में दबिश.. रियल इस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर मारा छापा

रायपुर। आयकर विभाग ने आज रायपुर और राजनांदगांव में जमीन कारोबार और फाइनेंस से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है।

आयकर विभाग ने रायपुर में रियल इस्टेट कारोबारी चंदू दाऊ के ठिकानों पर छापा मारा। पिछली सरकार में चंदू दाऊ की पॉवरफुल लोगों में अच्छी पैठ रही है। चर्चा है कि सत्ता के क़रीब रहे कुछ पूर्व नौकरशाह और कारोबारियों के निवेश संबंधी कड़ी जुड़ने की वजह से आयकर की टीम पहुँची।


इसके अलावा फाइनेंस ब्रोकर प्रकाश लूलिया के ठिकानों पर भी आईटी टीम के पहुंचने की सूचना है। साथ ही सुंदरा कंस्ट्रक्शन के कई ठिकानों पर आईटी को रेड कार्रवाई जारी है। वहीं राजनांदगांव से खबर है कि जमीन दलाल संजय शर्मा के कई ठिकानों पर आयकर विभाग के अफसर जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

आईटी विभाग के 17 अधिकारियो की टीम छापेमार कार्रवाई में शामिल है, जिसमें केंद्रीय टीम और भोपाल जोनल यूनिट की टीम शामिल है। करीबन छह घंटे से रेड कार्रवाई अलग-अलग ठिकानों पर चल रही है।अधिकारी महत्वपूर्ण दस्तावेज समेत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में पुराने हिसाब और लेन-देन की जानकारी को बरामद किए है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें