रायपुर पहुंचे सचिन पायलट,कहा -केंद्र सरकार कांग्रेस के खाते ... - CG Sandesh

रायपुर पहुंचे सचिन पायलट,कहा -केंद्र सरकार कांग्रेस के खाते सील कर रही है. कांग्रेस को चुनाव में रोकने की कोशिश हो रही है

रायपुर।दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट रायपुर पहुंचे हैं. एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. आज वे जांजगीर में कार्यकर्ता सम्मलेन में शामिल होंगे. वहीं बिलासपुर में रात्रि विश्राम करेंगे. कल रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे.

मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस के खाते सील कर रही है. कांग्रेस को चुनाव में रोकने की कोशिश हो रही है. आयकर का नोटिस देना, प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई कर रही है. लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है. प्रमुख विपक्षी दल पर अंकुश लगाया जा रहा है. निर्वाचन आयोग को इस पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए. प्रत्याशियों को लेकर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में शेष सीटों पर जल्द प्रत्याशी घोषित किये जाएंगे. जो प्रत्याशी घोषित हैं उनका जबरदस्त प्रचार चल रहा है. छत्तीसगढ़ में इस बार पहले से कहीं ज्यादा बेहतर परिणाम आएगा.


इलेक्टोरल बॉन्ड्स की नीति और नियत में फर्क आया है- सचिन

इलेक्टोरल बॉन्ड पर हो रही सियासत पर सचिन ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड को सुप्रीम कोर्ट ने अवैध घोषित किया. राहुल गांधी ने कहा कि यह वसूली का तंत्र बन गया है. दुनिया ने पहला प्रकरण देखा जब सरकार के तंत्र के तहत ऐसा व्यापक घोटाला हुआ. भाजपा के खातों को सीज किया जाना चाहिए. लेकिन केंद्र सरकार कांग्रेस के खाते सीज कर रही है. देश में स्वतंत्र पारदर्शी चुनाव कराने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है. निर्वाचन आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए. इलेक्टरल बॉन्ड्स की नीति और नियत में फर्क आया है.

नैतिकता का उल्लंघन- सचिन

उन्होंने आगे कहा कि देश में आम चुनाव घोषित हो चुके हैं. कांग्रेस एक प्रमुख विपक्षी दल है. 32 साल पुराने आयकर प्रकरण का कोई केस थमा देना, बहाने बाजी कर आर्थिक रूप से कांग्रेस पार्टी को एक प्लेयिंग फील्ड न देना, यह आचार संहिता का और नैतिकता का उल्लंघन है. निर्वाचन आयोग से निवेदन है कि इस प्रकार की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए. इस तरह से काम करना और प्रतिशोध की भावना से काम करना लोकतंत्र को कमजोर करने के बराबर है. 10 साल से विपक्ष की जिम्मेदारी निभा रही है कांग्रेस. आज चुनाव का समय आया तब भाजपा जानबूझकर बदले की भावना से कांग्रेस को कमजोर करने का काम कर रही है. केंद्र की सरकार लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने का काम कर रही है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें