हाईकोर्ट का फैसला…उद्योगपति सोमानी अपहरणकांड के 6 आरोपी बरी - CG Sandesh

हाईकोर्ट का फैसला…उद्योगपति सोमानी अपहरणकांड के 6 आरोपी बरी

 रायपुर। बहुचर्चित प्रवीण सोमानी अपहरणकांड के सभी आरोपियों को हाईकोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है। बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की डिविजनल बैंच ने यह फैसला सुनाया है। सभी 6 आरोपी प्रदीप, शिशिर, मुन्ना, तूफान, डॉ. आफताब आलम सहित अनिल चौधरी दोषमुक्त कर दिया गया है।बता दें कि 8 जनवरी 2020 को रायपुर के धरसीवां से कारोबारी प्रवीण सोमानी का अपहरण हुआ था।

 रायपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने बिहार, उड़ीसा, उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्यों से आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गौरतलब हो कि 8 जनवरी 2020 को उद्योगपति प्रवीण सोमानी का सिलतरा स्थित उनकी फैक्ट्री से घर जाने के दौरान अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। उद्योगपति के अपहरण से पूरे प्रदेश में हलचल मच गई थी। पुलिस ने मामले में दो हफ्ते की कड़ी मशक्कत के बाद प्रवीण सोमानी को लखनऊ के पास से सकुशल बरामद किया था।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें