छत्‍तीसगढ़ : बेमौसम बारिश से फसलों के नुकसान का होगा आकलन, स... - CG Sandesh

छत्‍तीसगढ़ : बेमौसम बारिश से फसलों के नुकसान का होगा आकलन, सरकार ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मायूसी बढ़ा दी। किसानों के फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं किसानों के लिए राहत की खबर भी है। बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान होने पर राज्य सरकार ने एक्शन लिया है। सरकार की ओर से नुकसान हुए फसलों का आकलन किया जाएगा। इसके बाद किसानों को उचित मुआवजा देंगे।

प्रदेश के किसानों की ओर से लगाए तरबूज, मक्का, लौकी, गेहूं सहित कई फसलों को भारी नुकसान हुआ। किसानों के दो एकड़-तीन एकड़ से भी ज्यादा अलग-अलग फसलें लगी हुई है, जो कि बारिश और ओलावृष्टि की वजह से नुकसान हो गया है। इससे किसान नुकसान का आकलन कर मुआवजे की मांग प्रशासन से की थी।

किसानों के फसलों का नुकसान को देखते हुए राज्य सरकार ने किसानों को मुआवजा देने की बात कही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है कि बेमौसम बारिश और ओले गिरने से फसलों को हानि हुई है। पर इससे किसान भाइयों को मायूस होने की जरूरत नहीं है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने लिखा कि हमारी सरकार किसानों के हितों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें