मचा हड़कंप : तीन बच्चों की मां ने देवर संग मौत को लगाया गले - CG Sandesh

मचा हड़कंप : तीन बच्चों की मां ने देवर संग मौत को लगाया गले

 कोरबा : देवर-भाभी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव से कुछ दूरी पर दोनों के शव पेड़ से एक ही फंदे पर लटके मिले हैं। पुलिस और परिजन प्रेम-प्रसंग की आशंका जता रहे हैं। घटना पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरा के आश्रित मोहल्ला उदरदा की है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह जब ग्रामीण खेत में काम करने निकले, तो उमेंद्र गोंड (27) और कलावती (34) का शव पेड़ पर लटकते देखा। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।


बताया जा रहा है कि दोनों शादीशुदा थे। उमेंद्र के तीन और कलावती के भी तीन बच्चे हैं। कलावती का पति रोजी मजदूरी और खेती किसानी का काम करता है। जब सुबह वो उठा और पत्नी नहीं दिखी। उसने सोचा कि कहीं गई होगी, लेकिन कुछ देर बाद उसे सूचना मिली कि पत्नी और भाई ने फांसी लगा ली है।

पसान थाना प्रभारी एसके विश्वकर्मा ने कहा कि परिजनों का बयान लिया गया है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की आशंका परिजनों ने जाहिर की है। उमेंद्र ​​​​​​रिश्ते में चचेरा देवर था। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें