सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे ने कहा,मुख्यमंत्री... - CG Sandesh

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे ने कहा,मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी उनके अपने कर्मों के कारण हुई

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल के “शराब नीति बनाने” पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी उनके अपने कर्मों के कारण हुई है। मैं अब उन्हें कोई सलाह नहीं दूंगा।

अन्ना हजारे ने कहा, “मैं इस बात से बहुत परेशान हूं कि जो अरविंद केजरीवाल मेरे साथ काम करते थे, शराब के खिलाफ आवाज उठाते थे, वे अब शराब नीतियां बना रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी उनके अपने कर्मों के कारण हुई है। लेकिन वह क्या करेंगे? सत्ता के सामने किसी की नहीं चलती।” अन्ना हजारे ने आगे कहा, ”गिरफ्तारी हो चुकी है, अब कानून के मुताबिक जो होगा वो होगा।” अन्ना हजारे ने कहा, “केजरीवाल के सीएम बनने के बाद नई शराब नीति को लेकर मैंने उन्हें दो बार खत लिखा था। मुझे दुख होता है कि उन्होंने मेरी बात नहीं मानी और अब वो इसमें अरेस्ट हो गए हैं।”


मैंने कहा था कि हमेशा मुल्क की भलाई के लिए काम करना

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “जब केजरीवाल और मनीष सिसोदिया नए-नए हमारे साथ आए थे, तब मैंने कहा था कि हमेशा मुल्क की भलाई के लिए काम करना, लेकिन उन्होंने इस बात को ध्यान में नहीं रखा। मैं अब उन्हें कोई सलाह नहीं दूंगा। कानून और सरकार को जो करना होगा वो करे।”

बता दें कि अरविंद केजरीवाल 2011 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना आंदोलन में शामिल हुए थे। उन्होंने प्रसिद्धि हासिल की और 2012 में अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बनाई और मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें