CG राजधानी में फैला डायरिया..27 लोग बीमार,11 की हालत गंभीर.. - CG Sandesh

CG राजधानी में फैला डायरिया..27 लोग बीमार,11 की हालत गंभीर..

रायपुर। राजधानी रायपुर के लाभांडी के पीएम आवास कालोनी में डायरिया फैल गया है। दो सौ बत्तीस परिवार रहे रहे हैं। इस कालोनी में अब तक 27 लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। जिसमें बुजुर्ग से लेकर गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। इसमे से 11 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। निगम की ओर से यहां पर लगातार टैंकर की व्यवस्था कराई जा रही थी।

कालोनी अध्यक्ष सूरज यादव ने बताया कि पिछले 15 दिनाें से निगम का टैंकर नहीं आया है। जिसकी वजह से लोगों को कालोनी में मौजूद बोर का पानी पीना पड़ा। बोर का पानी दूषित है इस मामले में शिकायत हुई थी, जिसके बाद बोर के पानी की उपयोगिता को रोक दिया गया था और निगम द्वारा लगातार यहां पर टैंकर की व्यवस्था कराई जा रही थी।


वहीं कालोनी में निकासी के लिए नालियां और सीवरेज के पर्याप्त बंदोबस्त नहीं किए गए हैं। साथ ही कालोनी के गेट के पास सड़क के दूसरी तरफ नालियों के पानी का भराव होता है। इसकी वजह से गंदा पानी नीचे भूतल में जा रहा है। कालोनीवासियों का कहना है कि दलदल का गंदा पानी बोर में मिल रहा है। जिससे बोर का पानी खराब होने की आशंका है। लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर ध्यानाकर्षण सहित सारी जानकारियां निगम प्रशासन को दी गई, इसके बावजूद अब तक इसमें कोई सुधार नहीं कराया गया, जिसकी वजह से अब डायरिया का प्रकोप यहां फैलता हुआ दिखाई दे रहा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें