पाटन की जनता अपने विधायक को खोज रही है और उनके विधायक राजनां... - CG Sandesh

पाटन की जनता अपने विधायक को खोज रही है और उनके विधायक राजनांदगांव के लोगों को ठगने आए हैं: सीएम साय

रायपुर। राजनांदगांव में आज सीएम विष्णुदेव साय ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पर हमला करते कहा कि पाटन की जनता अपने विधायक को खोज रही है और उनके विधायक यहां राजनांदगांव के लोगों को ठगने आए हैं, लेकिन यहां की प्रबुद्ध और देवतुल्य जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी, पुनः भाजपा का सांसद बनाकर दिल्ली भेजेगी। राजनांदगांव के मतदाताओं से मेरी मांग है कि कांग्रेस प्रत्याशी को इतने मतों से हराओ कि दुबारा यहां झांकने की भी हिम्मत न कर सके।


साथ ही सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “जस करनी तस भरनी, जैसा उन्होंने किया है वैसा उन्हें भरना ही पड़ेगा. बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. ईडी की टीम कल शाम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची थी. करीब दो घंटे की पूछताछ और आवास पर तलाशी के बाद ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें