CG : अब प्रदेश में शराब घोटाला करने वालों को मिलेगी सजा - CG Sandesh

CG : अब प्रदेश में शराब घोटाला करने वालों को मिलेगी सजा

 रायपुर: लोकसभा चुनाव होने को अब कुछ ही समय बचे हैं, इसी बीच आबकारी घोटाला मामले के तेजी से विस्तार से बढ़ते हुए राजनीतिक दबाव के मध्य, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने इस मामले की जाँच के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। यह घटना लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच तनाव को और भी तीव्र करने का कारण बन चुकी है।


वित् मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब 2 हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ। इस शराब घोटाले को तत्कालीन सीएम की शह मिली थी। शराब घोटाले के पैसे से तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कुर्सी बची रही। भूपेश बघेल ढाई साल के बाद भी सीएम के पद पर बने रहे। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि, उन्होंने शराब घोटाले का पैसा गांधी परिवार को पहुंचाया। मंत्री चौधरी ने आगे कहा कि, प्रदेश में शराब घोटाला करने वालों को सजा मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, महादेव ऐप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ FIR हुई है और ED न्यायिक प्रक्रिया के तहत काम कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें