वन मंत्री केदार कश्यप का करारा जवाब : क्या भूपेश बघेल कांग्र... - CG Sandesh

वन मंत्री केदार कश्यप का करारा जवाब : क्या भूपेश बघेल कांग्रेस को आतंकी संगठन मानते हैं? जो अपने कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल कह रहे

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्लीपर सेल वाले बयान पर वन मंत्री केदार कश्यप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल कहना दुख की बात है। आतंकी संगठनों में स्लीपर सेल होते हैं। कांग्रेस नेता अपने कार्यकर्ताओं को ही स्लीपर सेल की संज्ञा दे रहे हैं। ये कांग्रेस पार्टी में ही संभव हो सकता है।

जो अफजल गुरू को जी कहकर बुलाते हैं, कश्मीर मांगे आजादी, और आतंकवादी संगठनों के साथ खड़े दिखाई देते हैं, कही न कही उनके आतंकवादी संगठनों के साथ इनके संबंध है। और उनके साथ रिश्तों को निभाते हुए अपने कार्यकर्ताओं को भी स्लीपर सेल की संज्ञा दे रहे हैं।  

आगे वन मंत्री ने कहा कि स्लीपर सेल आतंकी संगठनों में होता है अब तक यही सुना था। अफजल को जी कहने वाले, आतंकी की फांसी रूकवाने रात के ढाई बजे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने वाले पार्टी के लोग स्लीपर सेल ही होंगे। क्या भूपेश बघेल कांग्रेस को आतंकी संगठन मानते हैं?

आरोपों पर बिफरे भूपेश बघेल, दिया ये बयान

पूर्व संगठन महामंत्री अरुण सिसोदिया ने कांग्रेस के बड़े नेताओं पर पार्टी फंड में गबन का बड़ा आरोप लगाया है। इन आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में किसी तरह का कोई गबन या घोटाला नहीं हुआ है। जो भी भुगतान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से किया गया, वह एक वैधानिक अनुबंध के तहत किया गया। प्रदेश कांग्रेस के एक पूर्व पदाधिकारी ने जो भी शिकायत की है वह भाजपा स्लीपर सेल का दुष्प्रचार है।

बघेल ने आगे कहा है कि पार्टी की अंदरूनी और वैधानिक अनुबंध को मीडिया में प्रचारित प्रसारित करना पार्टी के अनुशासन के खिलाफ है। यह पार्टी के भीतर रहकर भाजपा के स्लीपर सेल के लिए काम कर रहे लोगों का काम है। इसीलिए भाजपा इस अंदरूनी मामले को तूल भी दे रही है।

हल्की टिप्पणी से मैं व्यथित हूं : अरुण सिसोदिया

कांग्रेस के पूर्व संगठन महामंत्री अरुण सिसोदिया ने भूपेश बघेल द्वारा स्लीपर सेल कहे जाने पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, पूर्व सीएम की इतनी हल्की टिप्पणी से मैं व्यथित हूं। एक पूर्व मुख्यमंत्री को इस तरीके के शब्दों का प्रयोग ही नहीं करना चाहिए। रही बात स्लीपर सेल तो मैं फौजी आदमी हूं, स्लीपर सेल नहीं हो सकता, मैं भले सुसाइड बम खुद हो सकता हूं। लेकिन स्लीपर सेल नहीं हो सकता।

अरुण सिसोदिया ने लगाया 5.89 करोड़ रुपए के गबन का आरोप

पूर्व संगठन महामंत्री अरुण सिसोदिया ने पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को एक शिकायती पत्र लिखा था। पत्र में सिसोदिया ने पार्टी के कोषाध्‍यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार रहे विनोद वर्मा पर 5 करोड़ 89 लाख राशि के गबन का आरोप लगाया था।

 


 



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें