बसना : जेठानी ने बाल्टी से फोड़ा देवरानी का सिर - CG Sandesh

बसना : जेठानी ने बाल्टी से फोड़ा देवरानी का सिर

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गदहाभांठा में महिला के साथ मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

ग्राम गदहाभांठा निवासी यादबाई साव ने पुलिस को बताया की 20 मार्च को सुबह करीब 9 बजे उसकी पुत्री भवानी साव उम्र 02 वर्ष ने यादबाई के जेठ कमल साव के घर के सामने शौच कर दिया था. इस बात को लेकर जेठ कमल साव व जेठानी जमुना बाई साव ने घर के सामने गंदा कर दिये हो कहकर यादबाई से वाद-विवाद गाली गलौज करने लगे.

यादबाई ने गाली गलौज करने से मना किया तो जमुना बाई साव ने पुन: अश्लील गाली गलौज कर आंगन में रखे स्टील के बाल्टी को उठाकर यादबाई के सिर में मार दिया, जिससे सिर में चोट आई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी जमुना बाई व कमल साव के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें