लोकसभा चुनाव के लिए सचिन पायलट ने दिए निर्देश, महतारी वंदन य... - CG Sandesh

लोकसभा चुनाव के लिए सचिन पायलट ने दिए निर्देश, महतारी वंदन योजना की तर्ज पर कांग्रेस भरवाएगी नारी न्याय योजना का फॉर्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के दो दिवसीय दौरे के दौरान लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रणनीति बनाई गई। जिसके तहत रूठों को मनाने कांग्रेस के सीनियर नेता उनके घर-घर जाएंगे. इसके लिए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने बैठक में सख्त निर्देश दिए हैं. बैठक में बड़ा फैसला भी लिया गया. महतारी वंदन योजना की तर्ज पर कांग्रेस नारी न्याय योजना को लेकर फॉर्म भराएगी.


पायलट ने कहा, नारी न्याय योजना के तहत कांग्रेस बीपीएल महिलाओं को 1 लाख रुपए सालाना देगी. इसके लिए प्रदेशभर में अभियान चलाकर फॉर्म भराया जाएगा.

लोकसभा समन्वयकों की बैठक में पायलट ने पूछा कि आपका पसंदीदा प्रचारक कौन है? आपकी पसंद का प्रचारक देंगे. प्रचार में कोई कमी हो तो तुरंत बताएं, जरूरत होगी तो और प्रचारकों को तैनात करेंगे. पायलट ने रुठों को मनाने की जिम्मेदारी सीनियर नेताओं को दी. साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश दिए.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें