इलाके में फैली सनसनी : सड़क किनारे नाले में मिली युवक की लाश - CG Sandesh

इलाके में फैली सनसनी : सड़क किनारे नाले में मिली युवक की लाश

 बालोद 23 मार्च 2024। सिटी कोतवाली थाना इलाके में सड़क किनारे मंदिर के पास लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है।


पूरा मामला बालोद कोतवाली थाना इलाके के पड़कीभाट गांव का है। जहां पाररास पड़कीभाट बायपास मार्ग पर पड़कीभाट गांव में बजरंग बली मंदिर के पास सड़क किनारे नाले में एक युवक की लाश मिली। लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। लाश को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सुचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है।

अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। लाश को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। लेकिन मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पायेगी। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें