मची अफरा-तफरी : बारातियों से भरी बस और ट्रक के बीच टक्कर...5... - CG Sandesh

मची अफरा-तफरी : बारातियों से भरी बस और ट्रक के बीच टक्कर...5 की मौत

रांची: झारखंड के लोहरदगा जिले में कुड़ू के पास शुक्रवार रात बारातियों से भरी बस और हाइवा ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल करीब एक दर्जन लोगों को इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है।


बारातियों से भरी बस रांची के बोड़ेया से गुमला के विशुनपुर लौट रही थी। रात करीब दस बजे कुड़ू में टाटी चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की बस से सीधी भिड़ंत हो गई। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।

हालांकि, तब घायलों को बस से निकालकर इलाज के लिए लोहरदगा और रांची भेज दिया गया था। हादसे में जिन पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, उनमें प्रियंका कुजूर (5), सुमंति खेरवार (6), छत्रपाल उरांव, अल्ताफ और आठ महीने का एक बच्चा शामिल है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें