बसना : आंगन में साफ सफाई की बात पर दो पक्षों में मारपीट - CG Sandesh

बसना : आंगन में साफ सफाई की बात पर दो पक्षों में मारपीट

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर में आंगन में साफ सफाई की बात पर दो पक्षों में मारपीट हुई. दोनों पक्षों ने एक दुसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

ग्राम जगदीशपुर निवासी पंकजनी सिंह ने पुलिस को बताया की उसके घर के सामने घर में उसके सास-ससुर व डेढ सास निमशि सिंह रहते हैं. 21 मार्च को सुबह करीब 9 बजे निमशि सिंह आंगन में झाडू लगा रही थी. झाडू लगाकर एकत्र किये गये कचरे को वह उठाकर पंकजनी के ऊपर फेंक दी. इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया. निमशि ने अश्लील गाली गलौज कर मेरे घर में रह रही हो तुम घर से निकलो कहकर हाथ मुक्का से मारपीट कर पास में पड़े पत्थर से फेंककर मार दी, जिससे उसे चोटे आई है. मारपीट करते देखकर पंकजनी के दोनों पुत्री सृष्टि सिंह व वृष्टि सिंह बीच बचाव करने आई तो उनके साथ भी अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगी. पंकजनी डरकर अपने बच्चों को साथ में लेकर अपने कमरे अंदर चली गई.

वहीं, मधुलिका सिंह ने पुलिस को बताया की 21 मार्च को सुबह करीब 10:30 बजे उसकी बहू पंकजनी सिंह ने नहीं किये हो गंदा कर दिये हो कहकर मधुलिका व मधुलिका की बेटी निमशी सिंह से वाद-विवाद करने लगी. मधुलिका ने मना किया गया तो पंकजनी सिंह ने दोनों को अश्लील गाली गलौज की.

उसी समय घर से निशिथ सिंह दौडते हुये आया व मधुलिका व निमशी सिंह को अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की व पंकजनी सिंह ने हाथ में रखे डण्डा से सिर में मार दिया. मधुलिका बचने के लिये घर के अंदर गई तो निशिथ सिंह ने ईंट से फेंककर मारा व घर के अंदर आकर पुन: हाथ मुक्का से मारपीट की. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के बाद काउंटर मामला दर्ज कर लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें