शादी का कार्ड बांटकर आ रहे दो युवकों को ट्रैक्टर ने लिया चपे... - CG Sandesh

शादी का कार्ड बांटकर आ रहे दो युवकों को ट्रैक्टर ने लिया चपेट में, दोनों की मौके पर ही मौत

जगदलपुर। कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में रहने वाले 2 भाई अपने चचेरे भाई के शादी का कार्ड बांटकर वापस आ रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घटना की जानकारी लगते ही घर में मातम छा गया।



शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बताया जा रहा है कि केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुडरीपारा में बीती रात एक सडक़ दुर्घटना हुई, जहां चचेरे भाई की शादी का कार्ड बांट कर वापस घर लौट रहे 2 युवकों की सडक़ दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें