लोकसभा चुनाव में बृजमोहन को सबक सिखाएंगे दक्षिण के मतदाता : ... - CG Sandesh

लोकसभा चुनाव में बृजमोहन को सबक सिखाएंगे दक्षिण के मतदाता : कन्हैया अग्रवाल

 रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व रायपुर लोकसभा के समन्वयक कन्हैया अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय की जीत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को अपने ही घर रायपुर दक्षिण में करारी हार का सामना करना पड़ेगा।भाजपा प्रत्याशी केवल ग्लेमर दिखा कर वोट लेते हैं, चुनाव जितने के बाद क्षेत्र की जनता उनसे मिलने आठ किलोमीटर दूर जाती हैं जहाँ घंटो इंतजार के बाद निराशा हाथ लगती है । रायपुर दक्षिण के मतदाता सरकार बनने के 100 दिन के अंदर अपने विधायक- मंत्री की कार्यशैली से नाराज हो चुके हैं , 100 दिनों के कार्यकाल में क्षेत्र की जनता तो दूर उनके अपने कार्यकर्ता घंटो इंतजार के बाद निराश हो रहे हैं ।


उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण की जनता ने बृजमोहन अग्रवाल को जिस उम्मीद और विश्वास के साथ अपना विधायक बनाया था विधायक ने उनकी उम्मीद और विश्वास को तोड़ा है ,इसलिए क्षेत्र की जनता मतदान के माध्यम से अपना विरोध दर्शा कर अपना बदला लेगी। लोकसभा समन्वयक अग्रवाल ने कहा कि सरकार बनने के 03 महीने में ही छत्तीसगढ़ की राजधानी की शांत फिजा अपराधपुर में परिवर्तित होती जा रही है । कोई दिन ऐसा नहीं बीत रहा है जब रायपुर में चाकूबाजी, लूट,चैन स्केचिंग, हत्या, हत्या का प्रयास,चोरी, डकैती इस तरह की गंभीर वारदात नहीं हो रही हो।

सरकार बनने के बाद एक दिन ठेला खोमचा हटाकर वाह वाही लूटने वाले नेता लगातार हो रही अपराधी घटनाओं पर मौन साधे बैठे हैं, यातायात को ठीक करने मंत्री ने एक भी कदम नहीं उठाया, दक्षिण को छोड़ पुरे प्रदेश में वाही- वाही करवाते घुम रहे हैं, क्षेत्र की जनता चुनाव में मतदान के माध्यम से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें