होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, बजाया नगा... - CG Sandesh

होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, बजाया नगाड़ा गाए फाग गीत

रायपुर । होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है। पूरे भारत में इसका अलग ही जश्न और उत्साह देखने को मिलता है। होली भाईचारे, आपसी प्रेम और सद्भावना का त्योहार है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंगों में सराबोर करते हैं।

 


बता दे होली के दिन दिल मिल जाते हैं रंगो में रंग मिल जाते हैं यह बात राजधानी के प्रेस क्लब में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में सच साबित हुई। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय का अलग अंदाज ही देखने को मिला। जहां सीएम साय नगाड़ा बजाते नजर आए तो वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक अनुज शर्मा ने फाग गीत गाए। दरअसल, मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव रायपुर प्रेस क्‍लब के होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए।इस दौरान सीएम साय ने अपने भाषण में कहा, कब काखर सांस रुक जाही कोन जानत हे, होली मनाइये मौज मस्ती कीजिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई किसी पार्टी में रहे, जैसी करनी रहेगी वैसा भरना पड़ेगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें