CG News : भाजपा नेता बिरझू तारम हत्याकांड… NIA अफसरों ने शुर... - CG Sandesh

CG News : भाजपा नेता बिरझू तारम हत्याकांड… NIA अफसरों ने शुरू की जांच…

राजनांदगांव। मानपुर ब्लॉक के सरखेड़ा निवासी भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्या के मामले में एनआईए ने जांच शुरू कर दी है। बीते दिनों नक्सलियों ने मोहला-मानपुर, अंबागढ़-चौकी जिले के औंधी तहसील में भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्या कर दी थी। इस मामले के बाद भाजपा नेताओं ने टारगेट किलिंग का आरोप लगाया था। यह वारदात तब की गई जब तारम मां दुर्गा पंडाल से पूजा कर लौट रहे थे।



 इसके बाद मोहला-मानपुर जिले से लेकर राजधानी तक राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई थी। बीजेपी नेताओं के हत्याकांड के बाद राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे ने टारगेट किलिंग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर एनआईए जांच की मांग की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री साय की सहमति के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने इन हत्याकांड को लेकर जांच शुरू कर दी है। मोहला-मानपुर-अं.चौकी एसपी वायपी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एनआईए ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें