होली के रंग में रंगी रामजन्म भूमि, 495 साल बाद अपने महल में ... - CG Sandesh

होली के रंग में रंगी रामजन्म भूमि, 495 साल बाद अपने महल में रामलला को लगाया गया रंग, झूम उठे सभी भक्त

अयोध्याः Holi in Ram Mandir अयोध्या स्थित राम मंदिर में 495 साल बाद भव्य होली उत्सव मनाया गया। सुबह से ही देश के कोने कोने से लोग रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। होली के इस खास अवसर पर मंदिर के अंदर भगवान की दिव्य मूर्ति पर रंग और गुलाल चढ़ाया गया। अपने आराध्य को होली पर रंग चढ़ा कर आनंदित हुए भक्तों के उल्लास से पूरा राम जन्मभूमि परिसर खुशी में डूब गया।

 


Holi in Ram Mandir आज सोमवार को होली के विशेष अवसर पर राम मंदिर के प्रांगण में पुजारियों ने रामलला की मूर्ति पर पुष्प वर्षा की और भगवान के साथ होली खेली। साथ ही राग भोग और श्रृंगार के तहत भगवान को अबीर-गुलाल अर्पित किया गया। पुजारियों ने भक्तों के साथ होली के गीत गाए और रामलला को प्रसन्न करने के लिए मूर्ति के सामने नृत्य किया।

राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, ‘रामलला मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली होली मनायी जा रही है। रामलला की आकर्षक मूर्ति को फूलों से सजाया गया है, माथे पर गुलाल लगाया गया है। इस अवसर पर रामलला की मूर्ति ने गुलाबी पोशाक पहनी थी।’



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें